![अक्षय कुमार जीवनी - Akshay Kumar Full Biography in Hindi अक्षय कुमार जीवनी - Akshay Kumar Full Biography in Hindi](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhi1eiTHAMv6YFYS1xTd33DqtCZlRply9Ruu_ngricYo7raY_Grtm0f0NSxQX_5TcEy3TWnDBe0jsycxWS6jXlSLkjCg9-NaA2MQDKfMTsjgjhUvFowQ1cUW_HhC1EO04XWnT_YFKOBfUw/w640-h360/%25E0%25A4%2585%25E0%25A4%2595%25E0%25A5%258D%25E0%25A4%25B7%25E0%25A4%25AF-%25E0%25A4%2595%25E0%25A5%2581%25E0%25A4%25AE%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%25B0-%25E0%25A4%259C%25E0%25A5%2580%25E0%25A4%25B5%25E0%25A4%25A8%25E0%25A5%2580-Akshay-Kumar-Full-Biography-in-Hindi.jpg)
अक्षय कुमार जीवनी - Akshay Kumar Full Biography in Hindi
अक्षय कुमार जीवनी - Akshay Kumar Full Biography in Hindi
![Akshay Kumar Full Biography in Hindi Akshay Kumar Full Biography in Hindi](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhi1eiTHAMv6YFYS1xTd33DqtCZlRply9Ruu_ngricYo7raY_Grtm0f0NSxQX_5TcEy3TWnDBe0jsycxWS6jXlSLkjCg9-NaA2MQDKfMTsjgjhUvFowQ1cUW_HhC1EO04XWnT_YFKOBfUw/w640-h360/%25E0%25A4%2585%25E0%25A4%2595%25E0%25A5%258D%25E0%25A4%25B7%25E0%25A4%25AF-%25E0%25A4%2595%25E0%25A5%2581%25E0%25A4%25AE%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%25B0-%25E0%25A4%259C%25E0%25A5%2580%25E0%25A4%25B5%25E0%25A4%25A8%25E0%25A5%2580-Akshay-Kumar-Full-Biography-in-Hindi.jpg)
हेलो मेरे प्यारे दोस्तों कैसे है आप। आशा करता हु आप सभी हमेशा की तरह अच्छे और स्वस्त होंगे। दोस्तों आज में आप सभी के लिए अपने पसंदीदा कलाकार श्री अक्षय कुमार की जीवनी लेके आया हु। जो ना केवल अपनी बेसुमार एक्टिंग के लिए पॉपुलर है बल्कि बॉलीवुड में एक साल में सब से जायदा मूवीज में काम करने के लिए भी प्रसीद है। तो चलिए दोस्तों जायदा समय ना लेते हुए शुरू करते है हम अपनी आज की कहानी अक्षय कुमार जीवनी।
Akshay Kumar wiki - Introduction
दोस्तों आज हम बॉलीवुड के उस खतरों के खिलाडी के बारे में बात करेंगे जिसने कभी ये नहीं सोचा था की आने वाले टाइम में वो बॉलीवुड का उभरता हुआ सितारा बन भी पाएंगे या नहीं। पर जैसा की बोलते है ना जो व्यक्ति अपने काम के साथ धोखा नहीं करता भगवान भी उसके साथ कभी धोखा नहीं करते। उसके काम का सम्मान करते हुए भगवान भी उसको मन चाहा फल देते है और ऐसा ही कुछ हुआ हमारे बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ। अक्षय अपने 26 साल के बॉलीवुड करियर में 100 से जायदा मूवीज में काम कर चुके है। और अभी भी अपना योगदान बॉलीवुड में दे रहे है। अक्षय के लिए 2015 एक विशेष रूप से अच्छा वर्ष रहा। ऐसा इसलिए क्युकी उन्होंने ब्रैड पिट, ड्वेन द रॉक जॉनसन और यहां तक कि जॉनी डेप जैसे बड़े नामों को पछाड़ते हुए, दुनिया भर में सबसे अधिक भुगतान वाले अभिनेताओं की वैश्विक सूची में अपने आप को शीर्ष पर रखा।
Akshay Kumar Birth and Family
- Real Name:- Rajiv Hari Om Bhatia
- Born Day:- 9 September 1967
- Age:- 52 years
- Birth Place:- Amritsar, Punjab
- Father Name:- Jari Om Bhatiya
- Mother Name:- Aruna Bhatiya
- Sister Name:- Alka Bhatiya
- wife: Twinkle Khanna
- Son: Aarav
- Daughter: Nitara
![Akshay Kumar Full Biography in Hindi Akshay Kumar Full Biography in Hindi](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhe2R4xOtRjF_8KdKZ0i9uZygcdnBYvIZTYecnAhlNSBkYJrpDf9TtpEjFW8PGc5HszbUzBSzfBVBXhSdKi-c3G_6MLQIctkjpshbU8DtmZzqsuoP2Z25Rqo8lefMbay8bQM-XUCXTA7vVq/w640-h384/Akshay-Kumar-Birth-and-Family.jpg)
Akshay Kumar Childhood | Early Life
अक्षय कुमार का जनम पंजाब के अमृतसर में हुआ था। और अक्षय का बचपन बिता पुरानी दिल्ली यानि दिल्ली के चांदनीचौक की गलियों में। अक्षय कुमार का मन बचपन से पढ़ाई लिखाई में नहीं लगता था। पर उनको खेलने कूदने में बोहोत रूचि थी। अपनी स्कूल की पढ़ाई पूरी करके अक्षय मुंबई चले गए और वहा Guru Nanak Khalsa College of Arts, Science & Commerce में अपनी आगे की पढ़ाई के लिए एडमिशन करा लिया।
पर पढ़ाई में मन ना लगने की वजह से उन्होंने अपना कॉलेज पहले साल में ही छोड़ दिया। और अपनी स्कूलिंग मात्र करके अपनी पढ़ाई छोड़ दी। पर वह शुरू से महेनति थे तो अपना जेब खर्च उठाने के लिए उन्होंने अपनी छोटी सी उम्र में ही काफी सारे छोटे-मोठे कामकरने शुरू कर दिए।
Akshay Kumar Struggling Phace
खेल खुद में रूचि होने के चलते अक्षय ने मार्शल आर्ट (Martial arts) सिखने का फैसला किया। और वह मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग लेने के लिए बैंकॉक (Bangkok) चले गए। बैंकॉक में अपना जेब खर्च उठाने के लिए अक्षय ने बैंकॉक के किसी होटल में कुकिंग शेफ (Cooking Chef) और वेटर (Waiter) के तोर पर नौकरी की। दोस्तों देखा जाये तो अक्षय के जीवन की सुरवात ओरो के लिए खाना बनाके और झूठी थालिया साफ करके हुई।
पर होटल में कम पैसे मिलने के चलते वह अपना गुजर बसर नहीं कर पा रहे थे। जिस वजह से वह अपने मुल्क हिन्दुस्तान लोट आये। पर यहाँ भी उनके जीवन की कठिनाई कुछ कम ना हुई। अक्षय बैंकॉक से आने के बाद इंडिया के कोलकाता शहर आ गए। और वहा ट्रेवल एजेंसी में काम करने लगे। कोलकाता से अक्षय ने मुंबई जाने का फैसला किया। वाह उन्होंने कुंदन के गहने बेचना शुरू किया जोवह दिल्ली से लाया करते थे।
अक्षय अभी तक बिना किसी लक्ष्ये के काम किये जा रहे थे। उनके दिमाग में बस एक चीज रहती की उनको अपनी महेनत के दम पर बेशुमार पैसा कमाना है। भले ही फिर वह छोटा काम करे या बड़ा।
Turning Point In Akshay Kumar Life
मुंबई में कुंदन के गहने बेचने के साथ-साथ अक्षय कुमार छोटे बच्चो को मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग भी दिया करते थे। उन्ही बच्चो में से एक बच्चा जो की फोटोग्राफर था। उसने अक्षय कुमार को मॉडलिंग करने की सहला दी। और मॉडलिंग प्रोजेक्ट के लिए अक्षय का नाम दे दिया। अक्षय की अच्छी व्यक्तित्व और पर्सनैल्टी होने के चलते अक्षय को सलेक्ट भी कर लिया गया।
अक्षय ने २ दिनों में अपना मॉडलिंग फोटो शूट पूरा किया जिसका अक्षय को ₹ 20000 मिले। बस यही से अक्षय की लाइफ ने पलटिया खानी शुरू कर दी थी। शायद अब अक्षय की किस्मत ने खूबसूरत मोड़ ले लिया था। उन्होंने सोचा की में पूरा महीना काम करने के बावजूद 5 हजार कमा पाता हु। और यहाँ सिर्फ 2 दिन में ₹ 20000 जितनी बड़ी धन राशि मिल गयी।
उसी वकत अक्षय ने मन ही मन सोच लिया था की उनको इसी लाइन में अपनी लाइफ बनानी है। उसके बाद वह छोटे-छोटे मॉडलिंग शो करने लगे। अक्षय बताते है की उनको एक बार मॉडलिंग के सिलसिले में बैंकॉक जाना था। वह हर दिन की तरह सुबह उठ के अपनी रोजाना की एक्सरसाइज कर रहे थे की तभी उनको कॉल आया की आप बोहोत जायदा लेट करने के कारण अपनी फ्लाइट मिस कर चुके है। अक्षय को जब तक कुछ समझ आता तब तक कॉल कट चूका था। अक्षय को कुछ समझ नहीं आरा था की ऐसा क्यों हुआ।
थोड़ी देर के बाद उन्हें पता चला की जिस फ्लाइट में उनको जाना था वो फ्लाइट श्याम 7 बजे के नहीं बल्कि सुबह 7 बजे की थी। यह सुनके अक्षय को बोहोत बुरा लगा और वह बोहोत दुखी हुए। छोटी सी गलती की वजह से अक्षय के हाथ से एक बोहोत बड़ा प्रोजेक्ट निकल गया। उस टाइम वो दिमागी तोर पर काफी हताश हुए। पर उनके पापा ने उन्हें समझाया की जो होता है वो अच्छे के लिए होता है।
Akshay Kumar Career As a Bollywood Actor
![Akshay Kumar Full Biography in Hindi Akshay Kumar Full Biography in Hindi](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi77VjSJt91GKq-aEJqYCEAI0XzqX_uyK90Y8bMHzUoYYTMmverXt7Cc0SnlFfjO0PcxSv2LfMPfgvEMrS5Y_vDdLe4zIqrhACQfmQi34xwim6-ITajgKGzVavEbhs6wvtEDX_cqK4SYgU/w640-h322/Akshay-Kumar-Life-biography-in-hindi+%25282%2529.png)
उसी रात अक्षय अपना पोर्टफोलियो (Portfoliyo) लेके नटराज स्टूडियो चले गए। जहा प्रमोद जी के यहाँ काम करने वाले मेकअप आर्टिस्ट अक्षय से मिले और अक्षय का पोर्टफोलियो ले जा कर प्रमोद जी को दिखाया। प्रमोद जी को अक्षय कुमार के पोर्टफोलियो बेहद पसंद आये। उसी वकत प्रमोद जी ने अक्षय कुमार के सामने एक मूवी करने का ऑफर रख दिया। और अक्षय ने बिना कुछ सोचे हां कर दी। उसी समय प्रमोद जी ने अक्षय को ₹ 5000 का साइनिंग अमाउंट दिया। और उसी समय अक्षय को अपनी मूवी के लिए साइन कर लिया।
उसी समय अक्षय को अपने पापा द्वारा बोली गयी बात याद आ गयी की जो होता है अच्छे के लिए होता है। अगर उस दिन अक्षय की फ्लाइट मिस ना हुई होती तो शायद एक मॉडल बन के रह जाते और कभी भी फिल्म जगत में ना आ पाते।
फिर उन्होंने 1990 में अपनी एक्टिंग को इम्प्रूव करने के लिए एक एक्टिंग कोर्स भी किया। जिसके बाद अक्षय को फिल्म आज (Aaj) के लिए एक छोटा सा रोल मिला। मूवी रिलीज़ होने के बाद अक्षय को पता चला की उनका रोल केवल 7 सेकंड का था। उस फिल्म के हीरो का नाम अक्षय था। वह नाम अक्षय को बेहद पसंद आया और उन्होंने अपना नाम राजीव भाटिया से बदलकर अक्षय रख लिया। और इस प्रकार राजीव भाटिया बॉलीवुड के अक्षय कुमार बने।
अक्षय कुमार ने सौगंध (Saugandh) मूवी में लीड रोल से बॉलीवुड में अपने करियर की सुरवात की। फिर उसके बाद अक्षय ने एक सफल फिल्म खिलाड़ी (Khiladi) में हीरो का किरदार निभाया। उन्होंने 90 के दशक में अपने करियर की शुरुआत की और कई हिट एक्शन फिल्म में लोकप्रिय रहे, जैसे कि खिलाड़ी श्रृंखला, मोहरा, वक़्त हमरा है और सुहाग। इसके बाद से अक्षय कुमार ने पीछे मूढ़ कर नहीं देखा। और 22 से 23 सालो के अंदर ही अक्षय ने 130 से जायदा मूवीज सफल पूर्वक कर दी। और इस प्रकार वह आज हमारे बॉलीवुड जगत के Mr. Khiladi है।
Akshay Kumar Net Worth
अक्षय कुमार की कुल कमाई $150 मिलियन (101,519,92500 रुपए) है, जो सौ से अधिक हिंदी फिल्मों में कड़ी महेनत के बाद कमाई गयी है। जैसा कि पहले उल्लेख किया गया है, एक निर्माता और एक अभिनेता के रूप में उनके कुल निवल मूल्य का उनके काम में योगदान है।
2009 में फियर फैक्टर - खतरों के खिलाड़ी में होस्ट होने के बाद अक्षय ने 2009 में हरि ओम एंटरटेनमेंट कंपनी नाम से अपनी प्रोडक्शन कंपनी की स्थापना की। उन्होंने 2012 में दूसरी प्रोडक्शन कंपनी खोली और 2014 में रियलिटी शो डेयर टू डांस लॉन्च किया।
कुमार विश्व कबड्डी लीग में भी एक टीम के मालिक हैं। फोर्ब्स के अनुसार, अगस्त 2017 तक, वह दुनिया में दसवें सबसे अधिक भुगतान पाने वाले अभिनेता हैं।
Akshay Kumar Awards List
Padma Shri
|
2009
|
National Film Award for Best Actor
|
2017 For Rustom
|
Filmfare Award Best Performance in a Comic Role
|
2006 For Garam Masala
|
Filmfare Award for Best Villain – Tamil
|
2002 For Ajnabee
|
IIFA Award for Best Performance in a Negative Role
|
2002 For Ajnabee
|
Zee Cine Award for Best Actor - Viewers Choice
|
2017, 2008 For Jolly LLB 2, Namastey London
|
Indian Telly Award for Best Television Personality | 2008 |
Bollywood Movie Award – Best Supporting Actor | 2006, 2003, 2001 For Phir Hera Pheri, Awara Paagal Deewana, Hera Pheri |
Stardust Award for Actor of the Year – Male | 2013, 2011, 2008 For Rowdy Rathore, OMG – Oh My God!, Housefull 2 and so on |
Stardust Award for Best Actor in a Comedy or Romance | 2012, 2011, 2010 For Desi Boyz, Tees Maar Khan, Housefull |
BIG Star Most Entertaining Actor in an Action Role | 2012 For Rowdy Rathore |
Stardust Award for Best Actor in a Thriller or Action | 2013 For Rowdy Rathore, Khiladi 786 |
Star Guild Award for Best Entertainer of the Year | 2008 |
Screen Award for Best Actor (Popular Choice) | 2008 For Singh Is King |
Stardust Readers Choice Best Film Award | 2009 For Singh Is Kinng |
IIFA Award for Best Performance in a Comic Role | 2005 For Mujhse Shaadi Karogi |
GIFA Best Supporting Actor | 2005 For Mujhse Shaadi Karogi |
ITA Popular Icon Award | 2008 |
Screen Award For Best Comedian | 2006 For Garam Masala |
तो दोस्तों यह थी कहानी हम सब के बॉलीवुड स्टार्ट हम सब के बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार की। अक्षय कुमार ने हमेशा अपने पिता की एक बात याद रखी की जो होता है अच्छे के लिए होता है। अक्षय के जीवन में भले ही लाख चुनोतिया आई हो पर उन्होंने कभी भी संघर्ष करना नहीं छोड़ा। और उसी संघर्ष के चलते आज वह जिस बुलंदियों पर जा पहोच चुके है। आज भी वह कई लोगो का सपना है। तो दोस्तों इसी के साथ में आपसे अलविदा लेता हु। धन्यवाद।
0 Response to "अक्षय कुमार जीवनी - Akshay Kumar Full Biography in Hindi"
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts. Please let me know